देवी के दर्शन
आते जाते हर देवी में,देवी के दर्शन हो रहे थे l
जो शक्ती शिवबा को दि थी माँ ने...
वैसी ही शक्ती की आवश्यकता लेकर आये थे l
अपने धर्म को निभाने के लिए
शक्ती की कामना लेकर आये थे...
धर्म रक्षा की भावना लेकर आये थे l
राष्ट्र के उत्थान का सपना लेकर आये थे l
विश्वशांती औ सदभाव का मार्ग लेकर आये थे l
पर्यावरण के संरक्षण का बिडा उठाकर आये थे l
देवी की दया से दर्शन हो गये l
देवी की दया से दर्शन हो गये...
एक ऊर्जा लेकर आये l
एक विश्वास लेकर आये l
आते जाते हर देवी मे
देवी के दर्शन होते रहे l
देवी की पवित्रता, उनकी शक्ती
घर में भी है, ऑफिस में भी है...
वो वैसी ही बनी रहे l
गली में, चौराहे में, वैसी ही बनी रहे l
सुनसान सडक हो, या जंगल हो...
या कोई भी एकांत,या हो कोई आक्रांत l
जो अब मेरी नजर है,
सदा वैसी ही बनी रहे l
जो अब मेरी नजर है,
सबकी वैसी ही बनी रहे l
आज मुझे आपका आशीर्वाद मिला है...
सदा सबको आपका आशीर्वाद मिलता रहे l
सदा सबको आपका आशीर्वाद मिलता रहे l
(तुळजापूर दि. 23/12/1024)
Comments
Post a Comment