दोष मिल गया

दोष मिल गया, दोष मिल गया l
मुझे किसी का दोष मिल गया ll
गुण भूल गया, गुण भूल गया l
दोष बखान का मजा आ गया ll धृ ll

आदत है मेरी आदत है मेरी l
मेरे सामने,क्या औकात है तेरी ll
दिल खिल गया,दिल खिल गया l
दोष बखान का मजा आ गया ll1 ll

एक स्वान था,अस्थि मिल गई l
उसे चबाने का मजा आ गया ll
यह पता नहीं,रुधिर कहां से है?
रस आ गया,या जबड़ा फट गया ll3ll

एक गुरु मिल गया,सच बता गया l
आंख खुल गई,दिल पिघल गया ll
अब समझ गया, क्या गलत किया!
सीखने का फिर,मजा आ गया ll4ll

Comments

Popular posts from this blog

समीक्षा सारांश

"संवाद" या पुस्तकावरून...(2)