दो मिनट

पत्रकारों की भरी परिषद में प्रशासक आए थे l 
कुल दो विषयों का एजेंडा लेकर आए थे l 
प्रॉपर्टी और पैसे की बात तो हो गई घंटाभर,
पर्यावरण की सेवा की बारी आई 
तो कह दिया," बस दो मिनट l "
उस सेवक को तो कुछ भी नहीं चाहिए था, 
दो मिनट भी नहीं l 
प्रशासक ही बोल देते गंभीरता से तो चल जाता 
बस,दो मिनट!

उपक्रम के उद्देश्य की सफलता की चिंता थी,
इसलिए सेवक ने सब सह लिया चुपचाप l 
बिना पगार के समय,खून और पसीना देता था
उसका आदर भी नहीं हुआ दो मिनट!
ऊपर से यह बताया गया... 
प्रॉपर्टी पैसों के विषय को ही महत्व दो l
उन्होंने भी ऐसा ही किया,
दूसरे दिन समाचार पत्रों में
दो लाइन भी नहीं दिखी l 
किसी ने भी जराभी नहीं सोचा,दो मिनट!

कवि की गुजारिश है...
आप अब तो सोचो दो मिनट l 
वक्त अगर निकल गया और लाख बार भी दोगे,
तो भी काम ना आएंगे दो मिनट l 

यह एक संकेत भी है, एक संदेश भी है,.
अपनेआप के लिए l 
कितना महत्व है हमें 
प्रकृति की बात के लिए l 
जिसका कण कण और क्षण क्षण 
जीता और मारता है बस 
हम और आपके लिए l
ऐसे कृतघ्न कैसे हो गए 
हम सोचें दो मिनट, बस... दो मिनट l 

प्रॉपर्टी, पैसा, पद,प्रमोशन, पुरस्कार...
यह सब तब तक हैं 
जब तक सांसे चल रही है l 
हम सब एक ही नाव में बैठे हैं
जो डूबती जा रही है l
हमारी सांसों का भरोसा नहीं,
आज की मस्ती, कल की खुशी 
और बच्चों के बारे में सोच रहे हैं l
सही या गलत? सोचो...
दो मिनट, बस!दो मिनट l 

Comments

Popular posts from this blog

समीक्षा सारांश

दोष मिल गया

"संवाद" या पुस्तकावरून...(2)