रेखता (समर्पण)
रेखता (समर्पण)
--------------------
अपनी बदनसीबी पर इतना
यकीन हुआ है आजकल
कि ना कोई सपने बुनते हैं
ना कोई ख्वाइश सजती है |
एक जिम्मेदारी का एहसास है
और कुछ जज्बात जरूर है |
मौत का भी ना डर है न इंतजार है
सिर्फ “जिंदगी” की बात है |
चंद दोस्त है और
कुछ रंग बिरंगी यादें हैं |
पर ना किसी से उम्मीद है
ना किसी से शिकायत है |
किसी को कुछ ''सलाहे" दी थी...
तुरंत भूलने की कोशिश भी की थी |
वह "भूलना" मुकम्मल हो
बस इतनी सी ख्वाहिश है |
कुछ अपनी मां,कुछ भारत मां
और धरती मां की फिक्र हैं |
निजाद का कोई खाका तो नहीं
एक सादा कोशिश है,रेखता जरूर है |
{खाका= योजना, रेखता= समर्पण}
डा मनोज पाटिल
12 दिसंबर 2021
Comments
Post a Comment