जिंदगी
जिंदगी
---------
जिंदगी सिखाती है दोस्तों,
उसे मौका देना चाहिए,
दोस्त बुलाये किसी काम से
तो कभी “ना” नहीं कहना चाहिये l
दोस्त कैसा भी हो, दोस्तो!
उसे अलग नही करना चाहिये,
उससे जाने अंजाने गलती हो तो
सबके सामने नही बोलना चाहिये l
एक बार कोई धोखा दे दे
वह उसकी फितरत हो, या कोई मजबूरी,
सीख कर आगे बढ़ना चाहिए
हर वक्त हर किसीपे शक नहीं करना चाहिए l
कुछ लोग मिलते हैं... जो देते ही जाते हैं
कुछ लोग मिलते हैं... जो लेते ही रहते हैं
हर बार हर बात का
हिसाब नहीं करना चाहिए l
जिंदगी सिखाती है दोस्तों,
उसे मौका देना चाहिए l
- डा मनोज पाटिल
Comments
Post a Comment