पृथ्वी माँ का लाडला मै



पृथ्वी माँ का लाडला मै,  
सुपुत्र बनने का प्रयास करूँ l
माँ की पीडा को जानकर , 
दूर करने का प्रयास करूँ ll

मां ने ही दिया प्राण और तन 
मां ही करती हर क्षण पोषण l
मां से ही मिलते सुख के साधन
मैं अपना क्या क्या अर्पण करूं ll सुपुत्र बनने..

सबकी अपनी शक्ति-युक्ति
कृतज्ञ जन की सार्थ कृती l
भक्तों की भक्ति भाव को लें
सब के साथ मिल काम करूं ll सुपुत्र बनने...

हर संभव हर जगह पर मैं
पेड़ की छाया निर्माण करूं l
प्लास्टिक को इनकार करूं
या पुन:पुनः उपयोग करूं ll सुपुत्र बनने...

निर्माण का हो कार्य या हो 
उपयोग के कोई साधन l
ना हो शोषण ना प्रदूषण
कम से कम ही प्रयोग करूं ll सुपुत्र बनने...

पानी तो जीवन है मेरा 
सोच समझकर खर्च करुं l
बारिश का हर बूंद भी तेरे  
काम में आये ऐसा यत्न करूं ll सुपुत्र बनने...
 
ईंधन - बिजली ऐसे ले लूं 
जैसे वो अपना रक्त ही हो l
रक्त भी अपना खुशहाल रहे
ऐसा नित  मैं प्रयत्न करूं ll सुपुत्र बनने...
 
 पंछी- प्राणी, कीटक सारे 
 आते रहे  आसपास  हमारे l
 उनको कभीभी  डर ना लगे
 मैं सभी की रक्षा करूं llसुपुत्र बनने...

 मां के हंसते चेहरे को मैं
 देख देख कर हंसता रहूं l
 मां को कष्ट ना हो कभीभी
 हर क्षण इसका विचार करूंll सुपुत्र बनने...

 -वैद्य मनोज पाटील.

Comments

Popular posts from this blog

समीक्षा सारांश

दोष मिल गया

"संवाद" या पुस्तकावरून...(2)