प्रयास और प्रशासन

प्रयास और प्रशासन के बीच
प्रलंबन और प्रताड़ना क्यों है?

प्रेमसे प्रभावित प्रयास
हर बार हारता क्यों है?
प्रयास सफल हो इसलिए,
बना है ना प्रशासन?
प्रमाणिक प्रयास के प्रति,
इतनी कठोरता क्यों है?

"प्रयास की होती है जीत",
"प्रशासन संवेदनशील"
पुस्तकों में लिखा तो है मगर,
कार्यालय में अदृश्य क्यों है?
पैसे,पद,या हो कोई प्रताडक...
कर सकता प्रभावित प्रशासन.
सात्विक प्रयास का हर काम,
प्रलंबित क्यों है?

"लोकसेवक" होकर भी,
लोगों को ही प्रताडीत करते l
मिलने को भी समय न मिलता,
किस काम में व्यस्त रहते ?
जागृत हो प्रशासन में
कोई तो सुरमा!
कर्तव्य निभानेवाले
इतने विरले क्यों है?

प्रयास और प्रशासन के बीच
प्रलंबन और प्रताड़ना क्यों है?

Comments