यकीन
आज का दिन अच्छा होगा यकीन है हमको।
हम अच्छे है, सब अच्छे है, यकीन है हमको।।
संकट जो भी आयेंगे पांवो तले दबा देंगे।
पावों मे है कितनी ताकत यकीन है हमको।।
तुफां जोभी आयेंगे उनको चीरके चल देंगे।
सिने मे है कितनी हिम्मत, यकीन है हमको।।
पहाड-पौधे जीव-जंतू, यही तो है सब अपने।
इनकेबिना हम हो नही सकते यकीन है हमको।।
(वैद्य मनोज पाटील सांगली, 4जनवरी 2020)
Comments
Post a Comment